फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में मरीजों को बाहर की दवा लिख रहे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था का बोलबाला है। अस्पताल में एक तरफ जहां दवाओं का टोटा है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में तैनात चिकित्सकों की तरफ से बाहर की दवाइयां धड़ल्ले से लिखी जा रही हैं। अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी सुविधाओं का लाभ न मिलने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। यहां दवाओं का टोंटा है। चिकित्सक के चेंबर में दवा प्रतिनिधियों का जमघट लगा रहता है। गंदगी का अंबार लगा रहता है। चिकित्सक अस्पताल की दवाओं के बजाय बाहर की दवा लिख रहे हैं। इसके चलते गरीब मरीज बाहर की दवाएं नहीं खरीद पा रहे हैं।इलाज कराने कस्बा के मरीज उदय गुप्त, भेलाबंध के लालबहादुर, देवकली विशुनपुर के राजेंद्र यादव का कहना है कि चिकित्सक द्वारा लगभग 400 रुपये की दवाई का पर्चा मुझे थमा दिया गया। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक आर के झा का कहना है कि स्वीपर बीमार चल रहा है। इसके चलते समस्या आ रही है। मरीजों के कहने पर संबंधित चिकित्सक बाहर की दवा लिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें