दोहरीघाट पंप कैनाल में पानी ना आने से घोसी क्षेत्र के सैकड़ो एकड़ खेत मे रबी की फसल की बोआई प्रभावित हो रही है। इस को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने जल्द पानी ना छोड़े जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
बताते चले कि घोसी क्षेत्र से गुजरने वाली दोहरीघाट पंप कैनाल से तहसील क्षेत्र के पीड़सुई, फुलवरिया, कैलावर, बनगावा, खत्रिपार, मानिकपुर हड़हुआ, मानिकपुर असना, ऐमा, सराय ककुलत, रसूलपुर, खानपुर, नदवल, उसुरा, भावनपुर, दादनपुर, पिडवल सहित 40 गांवों में हजारों हेक्टयर खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। जबकि रबी फसल की बुआई के समय ही सिल्ट सफाई के नाम पर एक माह से अधिक समय से नहर में पानी नही आरहे है। जिससे इस नहर के पानी से सिंचाई पर निर्भर किसानों की खेतों में लगी गेंहू की फसल सुख रही है। मजबूरन कई किसान धन खर्च कर नलकूप या पंपसेट से अपने खेतों की सिचाई कर रहे है। इसको लेकर जिलापंचायत सदस्य अवधेश बागी, खत्रिपार निवासी इंदल चौहान, शेख हिसामुद्दीन, हरिकेश यादव, कदीयापुर असगर, भोला आदि किसानों ने नहर में पानी ना छोड़े जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कई बार अधिकारियों को पानी छोड़े जाने की मांग कर चुके है। बावजूद पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। किसानों ने चेताया कि जल्द ही पानी ना छोड़े जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस बाबत एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी थी, वो इस संबंध में संबंधित विभाग से जानकारी लेकर पानी छोड़े जाने की बात कही।