फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग के पास सड़क क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ मुख्य सड़क पर गड्ढे होने से आए दिन राहगीर घायल हो रहे। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। ऐसे में मुख्य सड़क पर प्राय: जाम लग जा रहा। रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ रेलवे की सीमा होने से लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत नहीं करायी जाती है। रेलवे द्वारा पटरी के किनारे सड़क की मरम्मत न कराए जाने से सड़क का काफी हिस्सा जर्जर हो गया है। सड़क के बीचोबीच रेलवे ट्रैक अत्यंत चिकना है, जिसके कारण आए दिन साइकिल, बाइक और टेंपू फिसल रहे। सपा के रामाश्रय यादव, उपेंद्रनाथ गिरी, अशोक कुमार यादव ने रेलवे के उच्चाधिकारियों से रेलवे क्रासिंग के समीप सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में डीआरएम के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि क्रासिंग पर ट्रैक के आस पास की सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें