फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली निकालकर दी यातायात नियमों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में बाइक रैली निकालकर दो पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इससे पहले एसपी ललित कुमार सिंह ने सुबह 11 बजे जागरूकता रैली को पुलिस लाइन से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर कचहरी मोड़, बाल निकतेन तिराहा, भीटी, फातिमा तिराहा, गाजीपुर तिराहा पर पहुंचकर समाप्त हुई। बाइक रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने दो पहिया वाहन स्वामियों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। कहा कि वह हेलमेट पहनें तथा ट्रिपल राइडिंग न करें। साथ ही हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान टीम ने गाजीपुर, आजमगढ़ तिराहा सहित कई मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। जहां 19 वाहन चालकों से 12950 रुपया जुर्माना के रूप में वसूल किया। पुलिस लाइन से शुरू होकर रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए गाजीपुर तिराहा पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में यातायात प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला, वीरेंद्र पाठक आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें