फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व सीओपीडी दिवस पर रैली निकालकर किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व सीओपीडी दिवस के अवसर पर शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट तथा रामकुमार गिरिजादेवी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में जन जागरूकता कार्यक्रम तथा रैली का आयोजन किया गया। शारदा नारायन इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस छात्र व छात्राओं ने जनजागरुकता रैली निकाली। रैली में शामिल छात्र छात्राएं हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली विभिन्न स्थानों से होते हुए अस्पताल परिसर आकर कार्यक्रम में तब्दील हो गया। डॉ. संजय सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम मे मरीजों को बचकर रहना चाहिए। सीओपीडी दुनिया भर में फेफड़ों से संबंधित एक सामान्य रोग है। रामकुमार गिरिजादेवी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में गाजीपुर तिराहा स्थित जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. नम्रता श्रीवास्तव तथा होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर विश्व सीओपीडी दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. अरविद श्रीवास्तव ने कहा कि सीओपीडी में अस्थमा कैंसर, स्ट्रम की बीमारी किडनी रोग जैसे गंभीर बीमारी पैदा कर बीमारी पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें