बसपा के प्रांतीय अध्यक्ष आर. एस. कुशवाहा द्वारा काठतरांव गांव निवासी अनिल कुमार गौतम को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बसपा जनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मर्यादपुर में पहुंचते ही अनिल कुमार गौतम का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। गौतम के विधानसभा अध्यक्ष होने से संगठन और सशक्त होगा। उधर कटघरा शंकर तिराहा, मर्यादपुर बाजार में बसपा कार्याकर्ताओं ने नये विधानसभा अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता कृष्णा अंबेडकर पीजी कॉलेज के प्रबंधक हरिश्चन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी ने गौतम को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी साथ ही 2019 लोकसभा चुनाव में फतह हासिल करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर राजू गुप्ता, राम कुमार, विजय शंकर गुप्ता, सच्चिदानंद, राजेश चौहान, पूर्व विधानसभाध्यक्ष वीरेन्द्र भारती अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।