फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर स्वास्थ्य, स्वच्छता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारत स्वाभिमान, पतंजलि युवा भारत और बेसिक शिक्षा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सदर तहसील के भरथिया कादीपुर गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें स्कूली छात्रों ने ग्रामीणों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इससे पहले स्कूल प्रांगण से प्रधानाचार्य अरविंद कुमार आर्य ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्कूल प्रांगण से शुरू होकर गांव के सभी छह मोहल्लों से होते हुए आस-पास के गांवों में पहुंची। इस दौरान स्कूली छात्रों ने ‘पूरा गांव करो योग, रहो निरोग’, ‘स्वस्थ भारत-स्वच्छ भारत’, ‘समृद्ध भारत’, ‘एक दो एक दो -बीड़ी सिगरेट छोड़ दो’, ‘अब हमने ये ठाना है, गांव को नशा मुक्त बनाना है’ जैसे स्लोगन और लिखे पोस्टरों के जरिए लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने 15 नवंबर से शुरू हो रहे नि:शुल्क पांच दिवसीय योग की भी जानकारी देते हुए प्रतिभाग करने की अपील की। इस दौरान योग शिक्षक बृज मोहन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें