फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बनी नाली, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील के भेडकुल सुल्तानपुर ग्राम सभा के भेडकुल पुरवा में मुख्य सड़क बरसात की कौन कहे, गर्मी और सर्दी के मौसम में भी झील में तब्दील दिखाई दे रही है। यहां का नजारा पिछले दो सालों से है, दरअसल है कि पुरवे में पानी की निकासी को लेकर नाली निर्माण नहीं कराया गया है। जिससे पुरवे के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बहता है। शिकायतों के बावजूद नाली निर्माण ना होने से लोगों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

भेडकुल सुल्तानपुर ग्राम सभा की आबादी करीब 1500 है। लेकिन भेडकुल पुरवा में ग्राम पंचायत द्वारा पानी की निकासी के लिए पिछले दो सालों से नाली निर्माण नहीं कराया गया है। 500 आबादी के इस पुरवे में नाली न बने होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता है। अनिल, उल्जान, सुभान, गामा, अब्दुल, मजिद आदि ने बताया कि पिछले दो सालों से नाली निर्माण न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बहता है, इससे पुरवे में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कई बार नाली निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। बावजूद नाली निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इस संबंध बीडीओ सुवेदिता सिंह का कहना है कि इस संबंध में जानकारी लेकर समस्या का निस्तारण करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें