फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप जलाकर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिदान के नाम के तहत मंगलवार की शाम मातृभूमि के मान, सम्मान, स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को मधुबन कस्बा स्थित शहीद स्मारक पर दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

अमित कुमार गुप्त के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह धरती शहीदों की धरती है। देश की सरहदों पर रक्षा करते हुए न जाने कितने जवान अपने प्राणों को न्योछावर कर दिए, उन शहीदों के नाम एक दीप जलाकर श्रद्धांजलि दें। इसके अलावा, मिट्टी के दीपक का अधिक से अधिक प्रयोग करने की जरूरत है। इससे गरीब मजदूरों के घर भी दीपावली की खुशियां आ सके। इस मौके पर कपूरचंद वर्मा, लवकुश, पवन, राहुल गुप्त, राजा बाबू, आरडी सिंह, पवन, वृजेश मल्ल, हिमांशु और सोनू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें