मऊ। परदहां ब्लाक क्षेत्र के नसोपुर गांव में रविवार को नशा उन्मूलन समिति नसोपुर के तत्वाधान में पतंजलि युवा भारत एवं पुलिस प्रशासन की तरफ से कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के बीच नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम रविवार को हुआ। इस दौरान एसपी ललित कुमार सिंह ने नशा उन्मूलन समिति नसोपुर के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा किया।
गांव में स्थित तीन मुड़िया ब्रह्मस्थान पर आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने कहा कि आज भारत के युवा पाश्चात्य सभ्यता के कारण शराब एवं अन्य नशों के गिरफ्त में आकर अपना कैरियर एवं धन दोनों बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने नसोपुर गांव में दशकों से बिक रही हेरोइन के कारोबार को ध्वस्त करने वाली नशा उन्मूलन समिति की सराहना करते हुए कहा कि नसोपुर के युवाओं के जैसा जज्बा मैने आज तक नहीं देखा। इन युवाओं को समाज में उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत किया जाना चाहिए। जागरुकता कार्यक्रम को पतंजली युवा भारत के पूर्वी उत्तर प्रदेश के सह युवा प्रभारी बृज मोहन पांडेय ने योग के द्वारा नशा से मुक्ति पाने की बात कही। कार्यक्रम को मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं गांव बचाओ मोर्चा के सदस्य राजेंद्र सिंह, उमापुर के पूर्व प्रधान विनोद तिवारी, नसोपुर के पूर्व प्रधान अजय तिवारी, पंकज तिवारी, आनंद तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सोनू यादव, संतोष यादव, रमेश यादव, चंद्रशेखर मद्धेशिया, गुड्डू सिंह, अंजनी सिंह, ब्रह्म प्रकाश तिवारी, बनारसी यादव आदि रहे। संचालन राजेश तिवारी एडवोकेट ने किया।