उत्तर प्रदेश सरकार ने जिले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और गैंगेस्टर एक्ट के मामलों में प्रदेश सरकार की ओर से न्यायालय में पैरवी करने के लिए विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है। इस आशय का पत्र शासन की ओर से अजीत सिंह राठौर अनुसचिव उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जिलाधिकारी को भेजा गया है। जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने सत्येंद्रनाथ राय को कार्यभार ग्रहण कराया। सत्येंद्रनाथ राय के विशेष लोक अभियोजक बनाए जाने पर अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दिया। बधाई देने वालों में अरविंद कुमार सिंह, रविशंकर सिंह, विजयनाथ राय, हरिद्वार राय, अरविंद तिवारी, नरेंद्रनाथ राय, अभय राय, चंद्रशेखर राय, हरिनंद चौहान, मानिंसह यादव, लक्ष्मीकांत यादव, सतीश मौर्य, राजेंद्र राय, अजय यति, यशवंत सिंह, अनिल राय आदि लोगों ने बधाई दिया।