चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ कई जलाशयों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया । नगर पंचायत मधुबन के विभिन्न वार्डो में लगभग एक दर्जन जलाशय हैं। जहां डाला छठ पर्व पर नगर पंचायत की हजारों महिलाएं पूजन अर्चन करती हैँ। इसके तहत चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने जलाशयों की सफाई श्रमदान से करने का संकल्प लिया। वह समर्थकों के साथ फावड़ा लेकर जलाशयों की सफाई के लिए उतर पड़े। इनके इस कार्य से स्वच्छता अभियान की सार्थकता तो सिद्ध हो ही रही है। डाला छठ पर पूजा अर्चन करने वाले श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर राहुल दीक्षित, अखिलेश, अनिषेक मद्धेशिया आदि शामिल रहे।