फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल नेटवर्क ठप हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आए दिन गायब होने वाले बीएसएनएल नेटवर्क ने उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया है। नेटवर्क न होने से जहां लैंडलाइन फोन डेड हो रहे वहीं बैंकों व साइबर कैफे का भी काम ठप हो रहा है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों की लापरवाही उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही।
विज्ञापन

बीएसएनएल द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए दूर रानीपुर में एक दशक पूर्व संचार केंद्र की स्थापना तो की गयी है। लेकिन केंद्र की बदहाली ने नेटवर्क की समस्या को स्थायी बना दिया है। जिससे इस केंद्र से जुड़े फतेहपुर, रानीपुर, पड़री, कोडर, चकिया, हकाम, द्वारिकपुर, बरवा, अशीभवन, कनकपुर, चीतवीसाव सहित 50 गांवों में हजारों उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की लापरवाही के चलते इन गांवों में पिछले कई माह से कभी नेटवर्क न मिलना तो कभी काल के दौरान कर्कश आवाज उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी में डाल रही है। इस समस्या की वजह से आए दिन बैंकों में काम ठप हो जाता है। दिन भर लाइन लगाए ग्राहकों को बिना लेनदेन के ही लौटना पड़ता है। नेटवर्क न होने से व्यापारियों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
आनलाइन फार्म भरने वाले विद्यार्थी भी दिन भर नेटवर्क का इंतजार कर रहे हैं। एक सप्ताह से हर्रैया क्षेत्र में लोग नेटवर्क संकट का सामना कर रहे हैं। उपभोक्ता विनोद सिह, सिह, रामप्रकाश , मिठाई सिंह, शशिभूषण सिंह, मुकेश सिंह, संजय, अरविंद आदि का कहना है कि बीएसएनएल की सेवा अब पूरी तरह से बदहाल हो गई है। आए दिन नो नेटवर्क की समस्या आम बात हो गयी है। कभी कभी तो मोबाइल पर नेटवर्क का निशान दिखता है पर बात नही हो पाती है। इस बाबत एसडीओ अवधेश कुमार का फोन बंद होने के कारण बात नही हो पायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें