पुलिस लाइन में गुरुवार को में योग शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि युवा भारत एवं मऊ पुलिस द्वारा आयोजित योग शिविर में योग गुरु राजन वैदिक ने योग के विभिन्न आसनों का उपकारिता के विषयों में विस्तार से बताया। शिविर में योगाचार्य राजन वैदिक नें योगासन का अभ्यास कराते हुए कहा कि अभ्यास से शरीर मे लचीलापन बढता है व नस-नाड़ियों में रक्त का संचार सुचारु होता है। प्राणायामों के करने से व्यक्ति के शरीर में प्राणिक शक्ति की वृद्धि होती है, साथ-साथ हमारे अंदर से नकारात्मक विचार समाप्त होते हैं। योग शिविर में राज सिंह यादव, आरआई सुदामा सहित 157 पुलिस के जवानों मौजूद रहे।