फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में मऊ की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव(मऊ)। मधुबन तहसील क्षेत्र के गोपालपुर निस्फी गांव में गुरुवार को आयोजित एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में मऊ की टीम विजयी घोषित हुई । क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन इंदिरा गांधी पीजी कालेज के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुवंर सिंह और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अध्यक्ष राहुल दुबे ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

मऊ ने कमलसागर को 21 रनो से हराया । इस मैच मे सौरव मैन ऑफ द मैच घोषित किए गये वही बीरू ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर खिलाड़ियो को ताली बजाने पर मजबूर किया । इस मौके पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अध्यक्ष राहुल दुबे ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से खिलाड़ियों में दूर दृष्टि पक्का इरादा कड़ी मेहनत व अनुशासन का उद्गार होता है । ऐसी ही ग्रामीण प्रतिभाए अपने कार्यकौशल के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन करती है । वही इंदिरा गांधी पी. जी. कालेज मर्यादपुर के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुवंर सिंह ने खेल प्रतियोगिताओ पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला । इस अवसर पर संदीप त्रिपाठी, प्रदीप, अशोक सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें