फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर चढ़ा ऑनलाइन शॉपिंग का जादू

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दीपावली का त्योहार नजदीक आने से बाजार में तेजी दिख रही है। त्योहारों पर नए सामानों के खरीदारी को देखते हुए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन विभिन्न कंपनियां आकर्षक उपहारों से लोगों को लुभा रहीं हैं। युवाओं पर भी ऑनलाइन शॉपिंग का जादू सिर चढ़ कर बोल रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग से पारंपरिक बाजार की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। इसका सबसे ज्यादा असर मोबाइल, लैपटॉप, कपड़ा, जूता, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार पर पड़ा है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व के मद्देनजर बाजारों मेें दुकानें सज गई हैं। दीपावली को यादगार बनाने के लिए खरीदारी करने का बजट बनाते लोग देखे जा रहे हैं। दीपावली को देखते हुए टीवी कंपनियों व शोरूम के दुकानदारों ने तरह-तरह की स्कीमें बनाई हैं। दुकानदारों ने दीपावली पर ग्राहकों को रिझाने के लिए विशेष स्कीमें लागू की गई हैं। इनमें कुछ टीवी कंपनियों द्वारा स्क्रैच कार्ड दिया जा रहा है तो कुछ पर डीडीएच सहित विभिन्न प्रकार के आइटमों का ऑफर दिया जा रहा है। फ्रीज, वाशिंग मशीन आदि पर भी कंपनियों ने दीपावली के त्योहारों को देखते हुए दामों में कुछ कमी की है। ऑनलाइन शापिंग घरों में रहने वाली महिलाएं हों या फिर कॉलेज जाने वाले युवक-युवतियां। सभी पर ऑनलाइन शॉपिंग का जादू सिर चढ़ कर बोल रहा है। ऑफर्स और डिस्काउंट की भरमार ने उनके लिए मनपसंद खरीदारी की राह और आसान कर दी है। नगर में कई माल खुल जाने से भी रिटेलर खासे चिंतित हैं। ऑनलाइन शापिंग में करोड़ों का कारोबार हो रहा है। नगर के इलेक्ट्रानिक व्यवसायी किट्टू खंडेलवाल का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग के कारण मोबाइल सहित इलेक्ट्रानिक आइटमों पर असर पड़ा है। आनलाइन कंपनियों के रेट से कम मोबाइल सहित इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिकल सामानों को बेचना मुश्किल हो रहा है। ऑनलाइन में ग्राहक अपनी रेंज के हिसाब से 100 से ज्यादा मोबाइल देखता है और फिर एक चुनता है।
सहादतपुरा स्थित साड़ी व्यवसायी सुरेश कल्यानिया, अमित खंडेलवाल का कहना है कि ऑनलाइन शापिंग से 25 से 30 प्रतिशत व्यापार प्रभावित हो रहा है। चौक निवासी गुड्डू वर्मा, संजीव यादव, जयप्रकाश सिंह का कहना है कि 19 हजार रुपये की मोबाइल ऑनलाइन शापिंग के माध्यम से चार हजार रुपया सस्ती पड़ रही है। रिटेलर से खरीदने पर महंगी है। वही पिपरीडीह क्षेत्र के शशांक सिंह, अशोक कुमार का कहना है कि ऑनलाइन शापिंग के बजाय दुकानों से सामान खरीदना विश्वसनीय रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें