श्री हनुमत कृपासेवा समिति का वार्षिकोत्सव नगर के सहादतपुरा स्थित एक मैरेज हाल में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 108 बार हनुमान चालीसा पाठ सहित धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौक पर श्री हनुमत कृपासेवा समिति के प्रमुख कमलेश महाराज ने कहा कि श्री हनुमान जी महाराज ने श्री रामजी को प्रसन्न करके लंका को दीवाल तथा समुद्र को खाई के समान समझकर पार कर दिया। वे मनुष्य को बल बुद्धि विद्या देकर हृदय के अंदर क्लेश आदि विकारों को अपनी कृपा से समाप्त करते हैं। कहा कि समिति का संकल्प है कि मऊ नगर के घर-घर मे सुंदर कांड का पाठ हो और बच्चा-बच्चा को हनुमान चालीसा कंठस्थ कराएं। वार्षिकोत्सव में समिति के सदस्यों द्वारा कई टीम बनाकर प्रात: से 108 बार हनुमान चालीसा पाठ किया गया। जिसमें अरविंद चौहान, रामप्यारे गुप्त, मनोज तिवारी, सोनू तिवारी, रवि चौरसिया, अर्जुन राजभर आदि शामिल रहे। चालीसा पाठ के पश्चात रामचरित मानस पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दस वर्ष तक के बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। सायंकाल श्री सुंदर कांड का संगीतमय पाठ आयोजित किया गया। जिसमें भक्ति की अविरल धारा बही। इसमें अजय गुप्त, अरुण वर्मा, दीप गुप्ता, अनिल यादव, जितेंद्र, ओम प्रकाश आदि का योगदान रहा। अंत में मां दुर्गा तथा हनुमानजी महाराज की आरती डॉ. राम गोपाल, डॉ. एस लाल, जय कृष्ण उपाध्याय, तपेश्वर सोनकर आदि भक्तों ने उतारी। श्री सालासर बालाजी भक्त मंडल, श्री सुंदर कांड पाठ परिवार ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत मे प्रसाद वितरण तथा विशाल भंडारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हरेंद्र यादव, श्रीराम लोहिया, रघुनाथ चौहान, राजकुमार सेक्सरिया, दामोदर तरड़, स्वामीनाथ आदि उपस्थित रहे।