फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर औषधि विभाग ने लिया चार दुकानों से नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा और आयुक्त प्रशासन लखनऊ के आदेश पर शुक्रवार को श्रवण कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में नचलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को औषधि विभाग की टीम ने मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में छापेमारी की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने चार दुकानों से नमूने लिए।
विज्ञापन

छापामारी के दौरान कैलेंडर तिराहा स्थित मुस्कान ढाबा से सोडियम ग्लूकोनेट पाउडर का नमूना, शंकर तिराहा स्थित दो दुकानों से साबुनदाना और तिन्नी के चावल का नमूना, जमालपुर पोखरा स्थित एक दुकान से मूंगफली के दाने का नमूना लिया। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ को भेजा गया। इस संबंध में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि नवरात्र पर्व के मद्देनजर यह छापामारी का क्रम जारी रहेगा। इस दौरान सभी दुकानदार सामानों की शुद्धता सौ प्रतिशत खुद रखें अगर जांच के दौरान किसी प्रकार की मिलावट पाई जाती है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदु पांडे नसीम खान पंकज यादव जय हिंद राम रामानंद समेत विभाग के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें