फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर ग्रामीणों ने जड़ा भ्रष्टाचार का आरोप, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रतनपुरा ब्लाक के कोन्हिया गांव के ग्रामवासियों ने ग्राम प्रधान पति के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास के लिए रुपया लेने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सीडीओ आशुतोष द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कोन्हिया गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि प्रधानपति ने ग्रामीणों क नाम 2017-18 के आवास पात्रता सूची में शामिल करने के नाम पर उनसे आठ से दस हजार रुपया लेने का आरोप लगाया। ज्ञापन सौंपने के दौरान उमेश कुमार, हरिलाल बेचन, जितेंद्र यादव, गुड्डू, नारायन आदि ग्रामीण मौजूद रहे। इस संबंध में ग्राम प्रधानपति गोविंद्र राजभर ने ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया। कहा कि पंचायत से जुड़े गांवों में उनकी कोई भूमिका नहीं है, प्रधानमंत्री आवास का सत्यापन का कार्य ग्राम सचिव स्तर से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें