मऊ। नगर के बालनिकेतन तिराहा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि भाजपा की मजबूती उनके कार्यकर्ता है। बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी हैं, जहा परिवारवाद नहीं है। यहां बूथ अध्यक्ष अपने लगन और योग्यता से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। बैठक में मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियों में जुट जाने की अपील की। बैठक में जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय,संतोष सिंह, बेचन सिंह, प्रवीण गुप्त, विजय राजभर, आनंद सिंह रैकवार, कृष्ण कान्त राय, मुन्ना राजभर आदि मौजूद रहे।