फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने ट्रेन में बिछड़े बच्चे को मॉ से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्थानीय जंक्शन पर आरपीएफ के जवानों ने डाउन उत्सर्ग ट्रेन में मां से बिछड़ कर रो रहे बच्चे को उसकी मां से मिलाया। इस संबंध में आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक डीके राय ने बताया कि सोमवार की भोर में मऊ जंक्शन से ट्रेन 18192 उत्सर्ग एक्सप्रेस के खुलने के बाद स्कार्ट कर रहे आरपीएफ जवान भरत कुमार ने 10 वर्षीय बच्चे को रोते हुए पाया। आरपीएफ जवान के पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम नूरान अली पुत्र अमान अली निवासी मुजफ्फरपुर जिले के बेरई गांव का निवासी बताया।
विज्ञापन

बच्चे ने बताया कि वह लखनऊ से अपनी मां सल्लूना खातून के साथ जा रहा था। मऊ स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर उसकी मां पानी लेने के लिए उतरी, ट्रेन चलने के कारण वह उससे बिछ़ड गई। आरपीएफ जवान नूरान अली को अपने साथ मऊ स्टेशन ले आए। उधर प्लेटफार्म चार पर अपने बच्चे से बिछड़ जाने के चलते रो रही सल्लुना खातून को देख सिपाही नूरान को लेकर उसके पास गया तो बिछड़े बेटे को देखते ही महिला ने उसे गले लगा लिया। आरपीएफ ने उनके पहचान पत्र के आधार पर कागजी खानापूूर्ति करने के बाद बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सही सलामत पाकर परिजनों ने आरपीएफ के जवानों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें