फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीएस का पुतला फूंक कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दूसरे दिन गुरुवार को भी राज्य कर्मचारियों तथा शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) का पुतला फूंक कर विरोध जताया। नारेबाजी के बीच उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की बात कही।
विज्ञापन

विकास भवन पर आयोजित धरनास्थल पर वक्ताओं ने कहा कि बिना पुरानी पेंशन व्यव्स्था बहाल कराए आंदोलन वापस नहीं होगा। इसके लिए कर्मचारी आखिरी दम तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। कहा कि इसके लिए कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी तैयार हैं। कहा कि पेंशन उन सबके वृद्धावस्था के दौरान जीने का एक सहारा है जिस पर शासन कुठाराघात कर रहा है। इसे किसी कीमत पर नहीं माना जाएगा। सरकार को पुरानी पेंशन योजना को लागू करना ही होगा। वक्ताओं ने कहा कि संगठित होकर इसके लिए संघर्ष करना होगा।
कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सरकार में आने पर पुरानी पेंशन व्यव्स्था बहाली पर सकारत्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था। लेकिन सरकार में आने पर वायदे को भुला दिया गया। कहा कि 31अगस्त को सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा। आगामी आठ अक्तूबर को लखनऊ में रैली तथा 25 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरने को अध्यक्ष कृष्णानंद राय, रामाश्रय यादव, अशोक कुमार, शैलेंद्र प्रताप सिंह, विवेकानंद गुप्त, सहजानंद सिंह, विद्यासागर मिश्र, सतीश चंद यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें