फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो बाइक भिड़ंत में एक और घायल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के डांड़ी चट्टी के पास रविवार को हुई बाइक और टेंपो की भिड़ंत में एक और घायल की मौत रविवार की देर रात वाराणसी में हो गई। इस घटना में रविवार की शाम को ही एक महिला की मौत हो गई थी। बता दें कि कि रविवार की शाम दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के औरंगाबाद डिहवां गांव की निवासी किरण यादव (40) पत्नी गणेश यादव अपने भाई को राखी बांध कर वापस घर लौट रही थी। अभी वह डांड़ी चट्टी के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे टेम्पो ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार महिला किरण की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि टेंपो में सवार अजमल पुत्र वकील अहमद निवासी हीकमा थाना कोपागंज मोहन प्रजापति (58) पुत्र मंगली प्रजापति निवासी कोपागंज और निसार अहमद (55) पुत्र वकील अहमद निवासी कोपागंज गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें अजमल की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने रविवार की रात को वाराणसी रेफर कर दिया इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकलते ही अजमल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें