फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्रेटरी के न मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदशरन

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील के दुबारी ग्राम पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बैरिकंटागांव के लोगों ने सोमवार को सेक्रेटरी के न मिलने पर प्रदर्शन किया। गांव निवासी सोनिया देवी, रीमा देवी, बुच्ची देवी, विद्यावती, अवनीत कुमार, सुरेन्द्र, संदीप, महेश ग्राम पंचायत अधिकारी के कार्यालय पर कुटुंब रजिस्टर की नकल प्राप्त करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन सेक्रेटरी मौजूद नहीं थे। वहां लोगों ने उन्हें बताया कि सेक्रेटरी तीन बजे मिलेंगे। इससे ग्रामीण उग्र हो गए। ग्राम पंचायत सदस्य बद्री यादव के नेतृत्व में लोगों ने सेक्रेटरी के नीजी कार्यालय में ताला बंद कर दिया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए फतेहपुर मंडाव ब्लाक मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के पानी को पार करने और लंबी दूरी तय करने के बाद वह जैसे तैसे सेक्रेटरी के कार्यालय पर पहुंचते हैं। लेकिन उनके नही मिलने पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें