फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत सूचना पर भाजपा कार्यकता हुए आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज ।क्षेत्र के काछीकला में नव निर्मित विद्युत सब स्टेशन से कोपागंज और काछीकला गांव को विद्युत सप्लाई न दिये जाने की सूचना पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता भड़क गये। जिला महामंत्री अखिलेश तिवारी ने एसडीओ व जेई से जानकारी ली।एसडीओ ने विभागीय उच्च्चाधिकारियो से वार्ता कर भाजपा नेताओं को संतुष्ट किया तभी कार्यकर्ता हटे । कोपागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत काछीकला में नव निर्मित 33/11 विद्युत सब स्टेशन काछीकला का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा हैं । बिजली खंभे गाड़े जा रहे हैं। गुरुवार को जैसे ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद राय को सूचना मिली कि इस सब स्टेशन से काछीकला व कोपागंज को अलग कर दिया गया है। यहां से अब इन गांवों को सप्लाई नही दी जाएगी तो भाजपाई भड़क गये और सब स्टेशन पर पहुँच भाजपा जिला महामंत्री को इस बात की सूचना दी । क्षेत्रीय कार्यकर्ताओ से सूचना मिलते ही जिला महामंत्री अखिलेश तिवारी मौके पर पहुँच गये और एसडीओ जितेंद्र कुमार और जेई अजय गुप्ता को मौके पर बुलाया। मौक़े पर पहुँचे दोनों अधिकारियों ने गाड़े जा रहे खंभों का निरीक्षण कराया भरोसा दिया कि इसी सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जाएगी। साथ ही विभागीय अधिकारियों से वार्ता कराकर सभी को सन्तुष्ट किया तब जाकर कार्यकर्ता हटे। इस दौरान प्रमोद राय मनोज सोनकर सुबाष गुप्ता सूरज शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें