मऊ। जंक्शन पर शुक्रवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा करते 55 यात्रियों को पकड़ा गया। मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी के दो दर्जन से अधिक जवानों ने जंक्शन परिसर को घेरे रखा था। टीटी को देखते ही कई बेटिकट यात्री भागते नजर आए। मगर, जवानों ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया। इस दौरान खासी अफरातफरी रही।
रेलवे मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह, वाराणसी से आए वाणिज्य अधिकारी एके सुमन, मऊ जंक्शन के आरपीएफ प्रभारी डीके राय, सीटीआई अरूण सिंह की टीम में दो दर्जन से अधिक टीटी ने शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक स्घन टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लिच्छवी एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, भटनी पैसेजर, बलिया पैसेजर सहित एक दर्जन ट्रेनों से उतरे 55 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। जहां इनसे 45 हजार 800 सौ रुपए जुर्माना की राशि वसूली गई।