फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने मोदी के शिलान्यास पर उठाया सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कांग्रेस पार्टी की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में वक्ताओं ने आजमगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पहले से ही शिलान्यास की जा चुके एक्सप्रेस वे का दुबारा शिलान्यास करने पर सवाल उठाया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम पर जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए गए। प्रधानमंत्री ने पूर्वांचल में पड़े भीषण सूखा पर कुछ नहीं कहा। दोहरीघाट पंप कैनाल की बदहाली , दुर्दशाग्रस्त अन्य सड़कों के लिए कोई बात नहीं कही। चार साल पहले जनता से किए गए वादों को पूरा न कर पाने पर पीएम ने कुछ नहीं कहा। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में 11 दिनों से जारी लेखपालों की हड़ताल ,कंप्यूटर शिक्षकों की हड़ताल समाप्त करने की कोई पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि पीएम हिंदू मुस्लिमों के बीच खांईं पैदा करने वाला बयान दे गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही भाजपा ने कहा था कि गिट्टी बालू सस्ता होगा, हर गरीब का मकान पक्का होगा। उन्होंने पार्टी के उन वादों की याद दिलाई। बैठक में नौशाद अहमद, समीउल्लाह, असद नोमानी, शकील अहमद आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें