फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के इस्तेमाल पर होगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शासन से पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश मिलते ही नगर निकायों ने इसे लागू कराने की कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को नगर पंचायत वलीदपुर में ईओ ने कर्मचारियों की बैठक ली। निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में पॉलिथीन का प्रयोग करते पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। उधर, प्रतिबंध की सूचना को लेकर नगर में मुनादी कराने के साथ प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। 15 जुलाई के बाद नगर में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी (ईओ) नितेश गौरव ने बैठक में शासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार नगर में पॉलिथीन के प्रयोग को प्रतिबंध करने को लेकर मुनादी कराने के बाद अब नुक्कड़ नाटक करने के साथ व्यापार संघ के व्यापारियों से बैठक लेकर इस पर चर्चा करने का निर्णय लिया गया। जिससे शासन की मंशानुसार पॉलीथिन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया जा सकें। इसके बाद भी पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए 15 जुलाई के बाद से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पकड़े जाने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत 50 हजार का जुर्माना भी लगाया जा सकता हैं। इस बावत ईओ नीतेश गौरव का कहना हैं कि शासन स्तर पर लिया गया निर्णय सराहनीय हैं। शासन की इस मंशा को सफल बनाने नगर में मुनादी कराकर लोगों को प्रतिबंध के बारे में जानकारी दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें