घोसी। घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में 21 जून को तहसील प्रशासन तथा स्वाभिमान भारत के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया है।इस संबंध में ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव ने लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने के साथ अन्य लोगों को भी जागरुक करें।