फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया ईद का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले भर में शनिवार को धूमधाम से ईद का पर्व मनाया गया। इससे पहले रमजान माह के अंतिम दिन चांद दिखने के साथ शनिवार को ईद की नमाज जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल के ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नमाज में जहां एक तरफ सभी के सिर एक साथ अल्लाह की इबादत में एक साथ झुके, वहीं नमाज के बाद सभी एक दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। औरंगाबाद स्थित ईदगाह पर डीएम और एसपी भी मौजूद होकर नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दिए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम ईद का चांद दिखने के साथ ही ईद का एलान कर दिया गया। इसके बाद रोजेदार पर्व को मनाने और ईदगाहों में खड़ी होने वाली नमाज की तैयारी में जुट गए। इस दौरान पूरी रात बाजार गुलजार रहा। साथ ही खरीदारी होती रही। शुक्रवार की रात सबसे ज्यादा टोपी की बिक्री हुई। इस क्रम में शनिवार को सुबह छह बजे से ईद की नमाज शुरू हुई। अलग-अलग ईदगाहों में अलग-अलग समय पर खड़ी हुई नमाज में हजारों लोगों ने एक साथ भाग लिया। इस दौरान औरंगाबाद ईदगाह पर प्रशासनिक अधिकारी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। ईद पर्व के मद्देनजर जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम करते हुए पुलिस के साथ साथ आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया था। वहीं शुक्रवार की रात से ही सड़कों के साथ ईदगाहों की साफ का काम शुरू कर दी गई थी। किसी की नमाज एक ईदगाह पर छुट गई तो वह दूसरी ईदगाह पहुंचकर नमाज में शरीक हुआ।
बताते चले ईद का पर्व भाईचारगी का संदेश देता है, इस पर्व से लोगों को मिलजुलकर रहने की सीख मिलती है। लगातार एक माह तक नेकी के रास्ते पर चलकर सब्र के फल के रुप में रोजेदारों को ईद पर्व मनाने का सौभाग्य मिलता है। यह पाक माह लोगों को संदेश देता है इसी तरह से और 11 माह में संजीदगी से रहकर अल्लाह की इबादत करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है। ईद के दौरान दुआ ख्वानी कर देश समाज और गरीबों, मरीजों की सलामती की दुुआ की गई। पहाड़पुरा ईदगाद में नमाज के बाद मौलवी मुफ्ती अनवर अली ने कहा कि जिस तरीके से रमजान में पांच वक्त की नमाज तराबीह और कुरानी की तिलावत करते है, ठीक उसी तरह से अन्य माह में भी अल्लाह की इबादत करनी चाहिए। ताकि नमाजियों की पहचान हो सकें। चूंकि इंसान गलती का पुतला है, तो इंसान से गलती हो ही जाती है। तो वह अपने गुनाहों से तौबा करना चाहिए, बोले हजरत आदम अली सलाम से गलती हुई तो उन्हे दुनिया में उतर दिया गया। तो हम तमाम इंसानों के पूर्वजों से गलती होने के नतीजे से ही आज तक इंसानों से गलती होती रहती है। ऐसे में इंसानों को अपने गुनाहों से तौबाकर अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

घोसी संवाददाता के अनुसार घोसी नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के 24 ईदगाहों और 13 मजिस्दों पर शनिवार को ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाईयां दिए। पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए उपजिलाधिकारी डा. राजेश कुमार , सीओ अनिल कुमार चक्रमण करते रहे। रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के खुरहट, बड़ार, काझा, रानीपुर, पलिया, पलिगढ़ सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अकीदतमंदों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी।
चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार चिरैयाकोट बाजार सहित छपरा , रायपुर , खौदादादपुर , औसतपुर , असलपुर , भीखमपुर में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार नगर के 44 ईदगाहों पर शनिवार को अकीदत के साथ रोजेदारों ने ईद की नमाज अदा की। सिपाह इब्राहिमाबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद सहित विभिन्न इलाकों
में मुस्लिम बंधुओं ने ईदगाहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की। इसके बाद पूरे दिन सेंवई खाने और खिलाने का दौर चलता रहा। बोझी बाजार संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ईद उल फितर का पर्व परंपरागत
पूर्वक मनाया गया। बोझी बाजार स्थित मस्जिद, मांदी सिपाह, जमुआरी और भटमीला बाजार में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। कोपागंज संवाददाता के अनुसार ब्लाक के भातकोल स्थित ईदगाह पर मुसलमान भाईयों ने ईद की नमाज अता की। इस दौरान क्षेत्र के 21 ईदगाहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई। इसके बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार ब्लाक के मेउडी कला ,मुस्तफाबाद गाढा, सेहबरपुर , मुबारकपुर और इंदारा संवाददाता के अनुसार अदरी मजिस्द , इंदारा, करीमाबाद , खालिसपुर, शाहपुर स्थित मस्जिदों में नमाज अता की गई। इसी तरह पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के रैकवारडीह, पिपरीडीह, कहिनौर सहित विभिन्न इलाकों में मुस्लिम भाइयों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की।

ईद पर खीरीबाग मेले में उमड़ी भीड़
मऊ। ईद पर्व के मद्देनजर परंपरा के तहत जिला मुख्यालय पर खीरीबाग मुहल्ले में ईद तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खीरीबाग मुहल्ले में मेले का आयोजन किया गया। मेला में ईद का त्यौहार और अवकाश होने के चलते मे लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मेले में अभिभावकों संग पहुंचे बच्चों ने वहां लगे झूलों, चर्खियों का जमकर लुत्फ उठाया। साथ ही मिठाइयों, शर्बतों और खिलौनों की दुकानों पर पहुंचकर ख्ररीदी की।
इनसेटनमाज के बाद गरीबों को बांटी खैरातमऊ। ईद की नमाज के दौरान लगभग हर ईदगाह पर गरीब बेसहरा लाचार मौजूद थे। नमाज के बाद ईदगाह से निकले नमाजी उन्हे खैरात और सदका देकर आगे निकले।

सक्रिय थी खुफिया पुलिस
मऊ। जिले में ईद की नमाज अदा कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन काफी एलर्ट था, इस दौरान हर ईदगाहों पर पुलिस के जवानों के साथ आटीबीपी के जवानों की तैनाती की गई थी। इस दौरान खुफिया विभाग के कर्मचारी तो सक्रिय थे ही साथ ही सिविल पुलिस के जवान भी सादे वेश में घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें