फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी परिसर में पौध रोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। स्थानीय पुलिस चौकी परिसर में शुक्रवार को पुलिसकर्मियों, ब्रिज ऑफ होप संगठन, विभिन्न शिक्षण संस्थानों की ओर से पौधरोपण किया गया। इसमें लोगों को स्वस्थ रहने और वातावरण को स्वच्छ रखने के लिये हर नागरिक को एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया। घोसी तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के बाजार स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी और ब्रिज ऑफ होप विलिवर्स ईस्टर्न चर्च गोरखपुर द्वारा संचालित ब्रिज ऑफ होप संस्था द्वारा शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। इसमें पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए घर के आस पास पौधे लगाने की अपील की गई। पौधरोपण कार्यक्रम में चौकी प्रभारी , एएसआई और पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें