नगर के डाकबंगला रोड स्थित आदर्श शिशु निकेतन प्रांगण विकास भारती सेवा संस्थान के तत्वाधन में गुरुवार की रात शिक्षा और समाज के निर्माण में सावित्री बाई फुले के योगदान पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि एसपी गुप्ता ने कहा कि सावित्री बाई फुुले देश की प्रथम महिला समाज सुधारिका और प्रथम महिला विद्यालय स्थापित वाली शिक्षिका थी। सावित्री बाई फुले के कृत और विचार आज भी प्रासंगिक है। विशिष्ट अतिथि मनोज सिंह ने कहा कि आज से 160 वर्ष पूर्व जब समाज मे महिलाओं में खासतौर पर दलित समाज की बेटियों का शिक्षा लेना बहुत कठिन था। उस समय मे सावित्री बाई फुले ने साहस का कदम उठाकर स्कूली शिक्षा लेने के साथ तत्कालीन समाज के घोर विरोध के बाद भी अन्य लड़कियों के शैक्षिक विकास का रास्ता खोल।
इस दौरान शिक्षक मुसिर अहमद, नगर पंचायत प्रतिनिधि अब्दुल क़य्यूम, सविता सुमन, इंतेखाब आलम, संजय सिंह सोहड़, रामा यादव, राम अवतार राय, हरिश्चंद्र सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। विनोद राय ने आभार जताया।