फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक छोड़ने को तैयार नहीं ग्रामीण डाककर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/दुबारी। ग्रामीण डाक यूनियन के सदस्यों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर ऑल इंडिया ग्रामीण डाक यूनियन के बैनर तले अपने-अपने क्षेत्रों में धरना प्रदर्शन गुरुवार को दसवें दिन भी जारी रखा। डाक कर्मी अपनी चार सूत्रीय मांगों को पूरी न होने तक अपने हक के लिए हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सूरजपुर संवाददाता के अनुसार ब्लॉक मोड़ स्थित डाकघर में डाककर्मियों का विरोध प्रदर्शन गुरूवार को भी जारी रहा। इस दौरान पंकज उपाध्याय, मंगरोशन यादव ,जय प्रकाश वर्मा, दीपक कुमार, संजय पांडेय, उदयभान सिंह, राम नक्षत्र चौहान, रामकरण यादव ,शिवकुमार चौरसिया, अनिल सिंह, कुतुब्बुद्दीन, गोविन्द आदि रहे। घोसी संवाददाता के अनुसार धरनारत डाक कर्मियों ने सातवां वेतन आयोग लागू करने की मांग की। मधुबन संवाददाता के अनुसार ग्रामीण डाक सेवकों का धरना दसवें दिन भी जारी रहा। दुबारी संवाददाता के अनुसार बुधवार को हड़ताल के दसवें दिन ऑल इंडिया ग्रामीण डाक यूनियन के आजमगढ़ मंडल सचिव रामचेत यादव ने कहा कि जब तक हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक प्रदेश में हड़ताल जारी रहेगी। बुधवार को आक्रोशित डाककर्मियों ने पोस्टमास्टर को घंटों बंधकर बना लिया था। हड़ताल पर रहे कर्मियों ने कहा कि उनका वेतन काटा जा रहा हैं और पोस्टमाटर द्वारा वितरण कार्य कागज में दिखाया गया। सभी ब्रांचों की आधार कार्ड, पैन कार्ड, ज्वाइनिंग लेटर, लाइसेंस, पासपोर्ट आदि लंबित पड़ा है। इस दौरान अभिमन्यु पांडेय ,पीयूष कुमार श्रीवास्तव, सुबाष यादव, दिग्विजय यादव ,सत्यावती श्रीवास्तव ,सविता यादव ,खीरू पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें