दोहरीघाट। सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड के नव निर्वाचित सभापति और उप सभापति और संचालक मंडल के सदस्यों का समिति परिसर में सहायक खंड विकास अधिकारी (कोआपरेटिव) जुल्फकार अहमद ने शपथ ग्रहण की। इस मौके पर अध्यक्षा पदमा राय ने समिति के उत्थान के लिए तथा संबधित संस्थाओं के विकास के लिए बिना भेदभाव के जनहित में काम करने का शपथ लिया। उपसभापति गुलईची त्रिपाठी, संतोष राय, हिमांशु राय, रामकठीन राय, रामकरण यादव, सुनैना शर्मा और विरेंद्र कन्नौजिया, पूर्व अध्यक्ष अरविंद राय, संतोष राय, प्रवीण कुमार विजेंद्र राय, झारखंडेय राय, सतीश शाही, रामदरश सिंह, जय प्रकाश, प्रमोद मिश्रा, दीनानाथ दुबे, अवधेश राय, श्रीकांत श्रीवास्तव, विकाश वर्मा, सुरजनाथ, शास्त्री, रत्नेश पांडेय, सुरेंद्र राय आदि रहे।