रतनपुरा। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद मंगल पांडे के 161 पुण्यतिथि में बलिदान दिवस केअवसर पर रविवार को स्थानीय ब्लॉक कार्यालय स्थित शहीद स्मारक सहित कई स्थानों पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
शहीद मंगल पांडे स्मारक समिति जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष नंद कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धां सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर नंद कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद मंगल पांडे अपने राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए आठ अप्रैल 1857 को हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम कर अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। सोए भारत को जगाने वाले मंगल पांडे ने अंग्रेजी साम्राज्य के विरुद्ध जो आवाज उठाई उसकी गूंज किसी न किसी रूप में अभी हमारे समाज में सुनाई पड़ती है, लेकिन अफसोस इस बात का है कि लोग शहीदों की कुर्बानियों को भूलते जा रहे हैं। अमर शहीदों के बताए रास्ते पर चलने से ही देश की तरक्की संभव है। इस मौके पर प्रेम कुमार गौड़, रामाश्रम मोहन, आलोक सिंह, अरविंद राम, परमात्मा सिंह, विपिन वर्मा, सचिन पांडेय, रविंद्रनाथ, विवेक कुमार सिंह, शिव वचन राजभर, शेषनाथ राम, रामाश्रय मोरिया, राजकुमार, बिहारी लाल, रिपुंजय, प्रदीप कुमार पांडेय, रेवती रमण, मोहन प्रसाद, राम कुंवर सिंह, अशोक कुमार, किशन यादव, प्रिंस कुमार, बृज बिहारी पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में स्थानीय बाजार स्थित नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में रविवार को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता करण प्रताप सिंह कुन्नू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद मंगल पांडे को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दीपक सिंह, सचिव नंदकिशोर, अनिल चंद्र राजभर, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, पप्पू सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।