पिपरीडीह। परदहा ब्लाक क्षेत्र के पखईपुर स्थित लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय के बीएड, बीटीसी के तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं का महाविद्यालय परिसर में चल रहे सात दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन उप प्रबंधक विनय द्विवेदी ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्काउट गाइड जिला प्रशिक्षक देवभूषण माली, जिला स्काउट मास्टरओम प्रकाश मौर्य ,जिला संगठन कमिश्नर मृत्युंजय यादव , एडवांस स्काउट मास्टर अजीत यादव ने छात्र छात्राओं को स्काउट गाइड के नियम तथा कर्तव्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। टोली के माध्यम से प्रिया कुमारी, अनीता, वंदना यादव, शशिप्रभा, कंचन, ऊषा, रजनी, नीलम,पूनम, सूरज, आदर्श आदि छात्र छात्राओं को प्रार्थना, स्काउट, झंडा गीत,ध्वज शिष्टाचार ,स्काउट ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्राचार्या सुगंधा द्विवेदी ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से समाज और राष्ट्र के सेवा की भावना जागृत होती है।इस मौके पर डॉ.अरविंद द्विवेदी, अखिलेश कुमार, सुनील कुमार, संजय कुमार आदि शामिल रहे।