घोसी। ब्लाक के सरहरा गांव में सर्वोदय पीजी कॉलेज का जारी सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन एनएसएस कैडट्स ने स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर ग्रामवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्राचार्य डा. करुणानिधान उपाध्याय ने कहा कि आप सदैव सहज जीवन जीने का प्रयास करे। एनएसएस शिविर एक ऐसा कार्यक्रम है जिसके माध्यम से समाज से जुड़ने का अवसर मिलता है। जबकि वर्तमान में आधुनिक दौर में इंटरनेट और फ़ेसबुक जैसे तकनीकि संसाधनों ने युवा वर्गो केे समाज से अलग थलग कर दिया है। पहले समाजिक कार्यों के माध्यम से लोग एक दूसरे के दु:ख में सहभागी होते थे , लेकिन पिछले कुछ सालों में आधुनिकता के इस दौर में यह अब कुछ ही वर्गो तक सीमित रह गया है। इससे पहले एनएसएस कैड्टस ने गांव में सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर में प्रोफेसर विवेक कुमार यादव , प्रधान विंध्याचल यादव,आलोक पांडेय,राहुल कुमार,विवेकानंद यादव, फातिमा खातून ,जैनब खातून ,रीमा ,मरिया खातून ,पूजा चौरसिया सहित एनएसएस कैड्ेटस मौजूद रहे। सरहरा जमीन सरहरा में चल रहे सर्वोदय पी जी कालेज घोसी के छात्राओं का सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सोमवार को सरहरा जमीन सरहरा गांव में छात्राओं ने सुबह के सत्र में चकरोड का साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया । वही दूसरे सत्र में छात्राओं ने स्वच्छता नामक विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भी प्रतिभाग कर लोगो को इसको लेकर जागरूक किया ।