फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल सरंक्षण को लेकर लोगों को जागरूक होने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पुलिस विभाग और व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भीटी स्थित मैरिज हॉल में जल संचयन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संचयन को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस विभाग के डीजी महेंद्र मोदी थे।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि महेंद्र मोदी और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अरविंद्र मूर्ति ने मां सरस्वती की चित्र पर माल्यापर्ण और दीप प्रज्जवलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मार्च अप्रैल माह में कई क्षेत्रों में जलस्तर गिरने के साथ लोगों को भीषण जलसंकट की समस्या से जूझना पड़ता है। बड़ी संख्या में लगातार पेड़-पौधे काटे जाने से स्थिति बदतर होती जाती है। इसके बावजूद लोग जल सरंक्षण को लेकर जागरूक नहीं हो रहे हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने लोगों से अपील की कि बरसात में बहने वाले पानी को संग्रहित करने के घर में वाटर हार्वेस्टिंग के साथ कम से कम से एक पौधे लगाए। जिससे जल सरंक्षण के साथ पर्यावरण और जलस्तर दोनों को बचाया जा सके । संचालन व्यापार मंडल के महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने किया। इस मौके पर दिलीप कुमार, लल्लन गुप्ता, सीओ सिटी राजकुमार, मनोज गुप्ता, आन्नद बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें