फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवि सम्मेलन की तैयारी को लेकर आयोजित हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। परहदां ब्लाक क्षेत्र के डुमराव मोड़ पर रविवार को नेफोर्ड प्रवाह सांस्कृतिक मंच की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वीर रस अवतार पंडित श्याम नरायण पांडेय और शहीद पारस नाथ सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन की तैयारी को चर्चा हुई।
विज्ञापन

सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि 28 मार्च को डुमराव मोड़ पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में साहित्य जगत के गीतकार प्रमोद तिवारी, डा. संजय सिंह और रामअवध सिंह को पंडित श्यामनरायण पांडेय और शहीद पारस नाथ सिंह स्मृति सम्मान 2018 से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर डा. कमलेश राय, सचिंद्र सिंह, संतोष मिश्र, छेदी सिंह, कवि जितेंद्र मिश्र काका, भानूप्रकाश पांडेय, विनित त्रिपाठी, दीपक सिंह, राहुल पांडेय, संजय वर्मा, आस्तिक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें