सूरजपुर। क्षेत्र के सोनबरसा रसलूपुर स्थित श्री शक्ति इंटर कालेज परिसर में जारी पांच दिवसीय योग शिविर के चौथे दिन सोमवार को नशामुक्ति के लिए जन जागरूकता रैली छात्रों की ओर से निकाली गई। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर स्थानीय ग्राम पंचायतों में पहुंची और ग्रामवासियों को तंबाकू और दूसरे नशीले पदार्थ के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए नशा न करने की अपील की।
रैली के समापन पर कॉलेज परिसर में योग शिविर अभ्यास का आयोजन किया। योगाचार्य धर्मेंद्र कुमार योगी ने विद्यालय के छात्र और शिक्षकों को आसन, दंड बैठक, सूर्यन मस्कार, प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराया। साथ ही बताया कि नियमित योग करनेेे से मधुमेह, मोटापा, कब्ज, अनिद्रा, डिप्रेशन, माइग्रेन, शुगर जैसे कई रोगों से मुक्ति मिल सकती है। शिविर में कॉलेज प्रबंधक मुरलीधर मौर्य, प्राचार्य पूनम मौर्या, ग्राम प्रधान विजय चौहान, रामदुलारे, विवेक, अभिनव, पूनम, रामानुज, प्रेमजीत, राजनाथ, उर्मिला आदि मौजूद रहे।