फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में वलीदपुर नगर पंचायत को किया गया शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीद्पुर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में नवसृजित नगर पंचायत वलीदपुर को शामिल करने के लिए शासन से पत्र जारी हुआ। इसके तहत सर्वे के बाद नगर पंचायत वलीदपुर के 672 पात्रों का नाम पात्र सूची में शामिल किया गया है। साथ ही सर्वे रिपोर्ट पात्रों के नाम सहित शासन को भेजा गया है। इस आवासीय योजना के तहत लाभार्थियों को प्रति मकान बनाने के लिए ढाई लाख रुपया दिया जाएगा। परियोजना अधिकारी डुडा प्रमोद यादव ने बताया की गरीब पात्र व्यक्तियों को ही आवास मिलेगा, और जिस जमीन पर आवास बनेगा उस जमीन का फोटो कराकर उसे शासन को भेजा जाएगा। आवास बनने के समय, संबंधित विभाग के अधिकारी समय समय पर निर्माण कार्य दाई संस्था की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। तथा जिन जमीन को चिन्हित की गई हैं, वह सही है कि नहीं इसके बारे पास के रहने वालो से भी जाँच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें