फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में पत्थरबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली के सुल्तानपुर बाजार में शनिवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। बाद में मापीट के साथ दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई। इस दौरान कई लोगों को चोटें आई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर बाजार में मौजूद जमीनी को लेकर ढिलई फिरोजपुर गांव निवासी मुन्ना और अहमदपुर असना आदिल आपस में रिश्तेदार है। लेकिन सुल्तानपुर बाजार में मौजूद एक जमीन के टूकड़े को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश को हो गई। शनिवार की दोपहर में दोनों का सुल्तानपुर बाजार में आमना सामना हो गया। इस दौरान दोनों एक दूसरे पर व्यंग कसे, और फिर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थर से प्रहार किया। सूचना मिलने पर जबतक पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्ष शांत हो गए थे। पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने आई। जहां दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें