फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक मकान से हजारों का सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के खीरीकोठा गांव में शनिवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोर अंदर रखे संदूक और अटैचियों को तोड़ अंदर रखा गया कारतूस और पांच हजार रुपया नगद तथा लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चुराने में सफल रहें। संयोग ही था कि चोरों के हाथ दूसरे स्थानैर रखी लाइसेंसी बंदूक नहीं लगी। रविवार की सुबह वापस लौटने पर परिजनों को चोरी की घटना की जानकारी हुई। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। खीरीकोठा गांव निवासी रामकरन मल्ल शिक्षक पद से सेवा निवृत्त थे। वह अपने दवा के लिए घर में ताला लगाकर पुत्र के यहां गोरखपुर गए थे।इसी बीच शनिवार की रात बेखौफ चोरों ने घर के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर अंदर रखे बाक्स को खंगाल डाला। इसमें लाईसेंसी बंदूक के सात कारतूस, पांच हजार नगदी समेत हजारों के आभूषण लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी रविवार की सुबह आस-पास के लोगों को टूटे ताले देखकर हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी।मामले की जानकारी होने पर वह घर वापस आए और थाने में तहरीर दी।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गयी। पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए उठाया है। चोरी की घटना से लोगों में अपनी सम्पति की सुरक्षा को लेकर दहशत समा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें