फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंग मैन की सजगता से बेपटरी होते-होते बची ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। थाना क्षेत्र के पलिगढ़ रेलवे हाल्ट के पास क्रेक ट्रैक पर निरीक्षण पर निकले गैंग मैन की नजर पड़ने से बड़ी दुर्घटना होते होते बची। गैंग मैन ने घटनास्थल के दोनों तरफ के स्टेशनों को इसकी सूचना देकर तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया। इस दौरान देर शाम तीन बजे तक काम कर ट्रैक को दुरूस्त करने का प्रयास किया गया। काम चलने के दौरान कासन आदेश के तहत ट्रेनों को धीमी गति से गुुजारा गया।
विज्ञापन

मऊ-शाहगंज रेल प्रखंड पर मऊ के बाद पलिगढ रेलवे हाल्ट है, हाल्ट से दो सौ मीटर की दूरी पर पूरब दिशा में रेल ट्रैक क्रेक थी। भोर में मऊ स्टेशन से गश्त पर निकली गैंग मैन की पेट्रोलिंग पार्टी ने इस क्रेक ट्रैक को देखा। इसके बाद गैंग मैन ने इसकी सूचना पीडब्लूआई (रेलपथ निरीक्षक) को दिया। इसके अलावा दोनों तरफ मौजूद रेलवे स्टेशनों को भी दी गई। परिणामस्वरुप ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए कासम आदेश जारी किया गया। साथ ही तकनीकी टीम को मौके पर रवाना किया। भोर में ही सीनियर सेक्शन इंजीनियर मुहम्मदाबाद एके यादव मय टीम के मौके पर पहुुंच क्रेक ट्रैक को दुरूस्त करने में जुट गए। इस दौरान ट्रेनों को उस स्थान से धीमी गति से गुजारा गया। देर शाम चार बजे तक ट्रैक को दुरूस्त करने का काम चलता रहा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर एके यादव ने बताया कि ट्रैक क्रेक था, लेकिन प्लेटे लगी थी, इसके चलते एक दो ट्रेनों के गुजरने पर कोई हादसा नहीं होता, लेकिन समय रहते सूचना मिलने पर काम पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें