फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वफादारी और अमन का पैग़ाम देता है इस्लाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज(मऊ)। अली वारिस कमेटी के तत्वावधान में कस्बा के फुलेलपुरा चौक के सहन में मंगलवार की रात शब्बेदारी इमामे हुसैन की बेटी बीबी सकीना की याद में मनाई गई। इस मौके पर मौलाना इकबाल हैदर बनारसी ने बताया कि अगर कोई कर्बला के बाद इस्लाम समझना चाहे तो इस्लाम समझ में नहीं आ सकता। इस्लाम एक ऐसा मजहब हैं, जो ईमानदारी, वफादारी तथा अमन का पैग़ाम देता है। कर्बला में इमाम हुसैन ने अपने नाना रसूल अल्लाह के दीन इस्लाम को बचाने के लिए अपनी और अपने साथियों की कुर्बानी दी। इसी की याद को लेकर हम जगह-जगह शब्बेदारी व मजलिस किया करते हैं। इस शब्बेदारी के दरमियान जरिए इमामे हुसैन चौक पर रखी गई। शब्बेदारी में कोपागंज के अंजुमन, मारूफ अंजुमन हैदरी गाजीपुर, अंजुमन सज्जादिया घोसी ने प्यासों के तसव्वर में जो सूरत उतर आई, अब्बास को पानी में सकीना नजर आई, जिसे सुन कर हर अजादारों की आंखें नम हो गई। नम आंखों से रसूल की बेटी फातिमा को उनकी पोती का पुरसा दिया। इस अवसर पर हैदर अब्बास ,हसन अख्तर, आसिफ हुसैन, रिजवान हाशमी, जीशान हैदर, अली अब्बास, क़ासिम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें