नेकी की दीवार का फीता काटकर शुभारंभ करते संस्था के सदस्य।
मऊ। भारत विकास परिषद की तरफ से नगर के सहादतपुरा मुहल्ले में बुधवार को नेकी की दीवार नाम से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घटन अमेरिका से आई शांभवी राय ने किया। इस मौके पर प्रकल्प की प्रमुख मधुलिका बरनवाल ने कहा कि यहां जिन गरीबों के पास कपड़े नहीं हैं। नए कपड़े दिए जाएंगे ताकि ठंड के महीने में नए कपड़े के लिए परेशान न होना पड़े। अक्सर लोग अपने पुराने कपड़े भेज देते हैं। उन कपड़ों को इकट्ठा कर गरीबों में बांटा जाएगा इसके लिए परिषद के लोग घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर पुराने कपड़े इकट्ठा करेंगे। इस दौरान आधा दर्जन गरीबों को उनके नाम का कपड़ा दिया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष डॉ अलका राय, अर्चना कपूर, नुपूर अग्रवाल, अर्चना बरनवाल, पुष्पा जायसवाल, रवीश तिवारी, मंदीप अस्थाना, अनुराग बरनवाल विशाल पांडेय, हैप्पी जायसवाल आदि मौजूद रहे।