फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों की दूकानों पर लगी भीड़, जमकर हुई आतिशबाजी 15-46-28

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रोशनी के पर्व दीपावली पर पटाखा की धूम न हो भला ऐसे कैसे हो सकता है। गुरुवार को बरसात के बाद भी लोगों में दीपावली का उत्साह कम नहीं हुआ। लोगों ने जमकर खरीददारी की। शाम होते ही आसमान आतिशबाजी से गूंज उठा।
विज्ञापन

जिले में पटाखा की दूकानें हर चट्टी चौराहों से लेकर गली मोहल्ले में लगी रहीं। नगर में पटाखा की दूकानों को सुरक्षा की दृष्टिकोण से एक स्थान पर सोनीधापा के मैदान में लगाई गई हैं। यहां 50 से अधिक दूकानों का स्टाल लगाया गया है। गुरुवार को बरसात के बाद दीपावली की रौनक कुछ देर के लिए लगा फीकी हो गई लेकिन शाम होते हुए लोगों का उत्साह फिर बढ़ा। पटाखा की दूकानों पर जमकर पटाखा की बिक्री हुई। चट्टी चौराहों पर तो शाम होते ही बच्चे सड़कों पर आकर आतिशबाजी छोड़ने लगे। आसमान में रह रहकर पटाखों की गूंज बच्चों को तो रोमांचित कर ही रही थी हर कोई दीपावली के इस पर्व पर खुश नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें