फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम का राज्याभिषेक होते ही जयकारे से गूंजा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय कस्बा के ओड़ियाना में चल रही रामलीला में मंगलवार की रात प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन के बाद राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। इसमें कलाकारों ने भगवान राम का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राज्याभिषेक होते ही पूरा नगर भक्तिमय वातावरण व राम के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
विज्ञापन

कोपागंज नगर पंचायत के ओड़ियाना बाजार में लगभग 64 वर्षो से रामलीला का मंचन होता चला आ रहा है। कलाकारों ने मंचन के दौरान भगवान राम के राज्याभिषेक को लेकर मंगलवार की सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। शाम होते-होते पंडाल में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। जो पूरी रात राम राज्याभिषेक के साथ चलता रहा। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम 14 साल का वनवास पूरा कर पत्नी जानकी और भाई लक्ष्मण सहित अयोध्या लौट आते हैं। इनको देखकर भाई भरत और अयोध्यावासियों के ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता है। प्रभु श्रीराम को गद्दी पर बैठाने के लिए पूरी अयोध्या नगरी को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुनि वशिष्ठ ने तिलक लगाकर श्रीराम का राज्याभिषेक किया। राज्याभिषेक होते ही पुष्प की वर्षा होने लगी और पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने पूरे विधि-विधान के साथ माताजानकी सहित चारो भाईयों की आरती उतारी । कस्बे की राम राज्याभिषेक को लेकर गत कई वर्षों बाद इतना जन सैलाब उमड़ा कि ओड़ियाना बाजार का मैदान भी छोटा पड़ गया। महिलाओं को बैठाने के लिए पुलिस प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। राम राज्याभिषेक को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस दौरान रामलीला कमेटीके अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता,डॉ. अजय कुमार यादव, भोला सिंह, विद्यासागर गुप्ता, निर्मल गुप्ता, गुड्डू यादव, मोती चंद्र जायसवाल, श्रीराम जायसवाल, संजीत यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें