मऊ। ट्यूबवेल टेक्निकल इम्पलाईज एसोसिएशन सिंचाई विभाग के तत्वाधान में शुक्रवार को नग के भीटी स्थित कार्यालय पर कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान विभाग में रिक्त पदों पर आपरेटरों एवं अन्य पदों पर भर्ती किए जाने की मांग की।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार ने कहा कि विभाग की समस्याओं को बार-बार सरकार को अवगत कराया जा रहा है। बावजूद इसके किसी के कानों पर जूं नहीं रेंग रही हैं। कहा कि हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह लखनऊ पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामचीज राम, ब्रह्मस्वरूप मिश्र, रियासत, सुरेंद्र प्रसाद, राममिलन, रामजीत, बृजेश यादव आदि शामिल रहे।
वीरेंद्र चौहान