बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बभनीकोल गांव से बीते दिनों लापता हुई युवती को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया। इस दौरान युवती ने गांव के एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस युवती के आरोप की पुष्टि के लिए उसे शनिवार को कोर्ट में पेश की। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान के आधार पर युवक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बताते चले युवती को भगाने के मामले में आरोपी युवक दो बच्चों का पिता है।